फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भार क्षमता 16 टन पर उससे अधिक वजनी वाहन हर समय रहते हैं पुल पर खड़े

विज्ञापन
ागेश्वर के पुल पर बृहस्पतिवार को खड़े सरकारी, निजी वाहनों के साथ ही एंबुलेंस। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला अस्पताल को जोड़ने वाले सरयू पुल पर बृहस्पतिवार को भी वाहन खड़े मिले। पुल पर निजी वाहन और टैक्सियों समेत सरकारी वाहन और एंबुलेंस तक पार्क किए जा रहे हैं। वर्ष 2013-14 में 2.40 करोड़ की लागत से बने 16 टन क्षमता के 80 मीटर स्पान वाले इस ए क्लास पुल पर क्षमता से अधिक भार वाले वाहन हर समय खड़े रहते हैं। पुल पर अत्यधिक लोड पुल के लिए खतरा पैदा कर रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भी पुल पर बुधवार जैसा ही नजारा देखने को मिला। पुल पर कतार में वाहन पार्क हुए थे। खड़े किए गए वाहनों में टैक्सी, निजी वाहनों के साथ ही सरकारी वाहन भी खड़े थे। एक एंबुलेंस भी पुल पर पार्क की गई थी। पुल से एक समय में एक ही वाहन गुजारने का नियम होता है लेकिन पुल पर एक साथ दर्जनों वाहन स्थायी रूप से खड़े रहते हैं। पार्क किए गए वाहनों के साथ ही वहां से गुजरने वाले वाहनों का दबाव पुल पर पड़ता है। पुल पर वाहन खड़े रहने से यातायात संचालन में भी बाधा आती है। पुल पर कई बार जाम लगता है। पुल से पैदल गुजरने वाले राहगीरों को भी इससे परेशानी का सामना करना पड़ता है।
सरयू पुल पर वाहन पार्क करने पर सख्ती से रोक लगनी चाहिए। इससे आवागमन में दिक्कत आती है। पुल को भी नुकसान हो सकता है।
- रिंकू गढ़िया
पुल पर वाहन खड़े रहने से जाम लगता है। पुल पर वाहन खड़े नहीं होने चाहिए। लोनिवि, यातायात पुलिस को इस बात का ध्यान रखना चाहिए
- गणेश कार्की
पुल पर लंबे समय से वाहन खड़े किए जा रहे हैं। पुल पर वाहन खड़े नहीं होने चाहिए। जिम्मेदार महकमों को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए।
- राजू गोस्वामी
सरयू पुल पर वाहन पार्क करने पर सख्ती से रोक लगाई जाएगी। इसके लिए यातायात प्रभारी को निर्देश दिए जा रहे हैं। पुल पर वाहन पार्क करने वालों को कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मणिकांत मिश्रा, एसपी, बागेश्वर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें