फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहनरबुंगा पेयजल योजना से मेहनरबुंगा के लोग ही वंचित

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला मुख्यालय के नजदीक मेहनरबुंगा क्षेत्र के लिए 4.49 करोड़ रुपये की लागत से पेयजल पंपिंग योजना बनाई गई है। मेहनरबुंगा पंपिंग पेयजल योजना नाम से बनी इस योजना से उसी गांव के लोगों को ही पानी नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

गांव के 117 परिवार नगर और गांव के फेर में पानी से वंचित हो गए हैं। योजना से आच्छादित ग्रामीण क्षेत्रों को पानी मिल रहा है लेकिन नगर में शामिल मेहनरबुंगा के लोगों को पानी नहीं मिल रहा है।
जिला मुख्यालय के नजदीक मेहनरबुंगा में मेहनरबुंगा नाम से पंपिंग पेयजल योजना बनी है। योजना का निर्माण पेयजल निगम ने किया है।
मेहनरबुंगा के लोगों का कहना है कि योजना से पुलिस लाइन, ठेला पाटन, डुबकिया को पेयजल आपूर्ति की जा रही है, लेकिन मेहनरबुंगा में दो पेयजल लाइन बिछने के बाद भी लोगों को पानी नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

गांव के 117 परिवार एक किमी दूर से पानी ढो रहे हैं। सामने आया है कि अन्य गांवों को पेयजल निगम ने जल जीवन मिशन के तहत पानी के संयोजन दे दिए हैं, लेकिन मेहनरबुंगा के नगरीय क्षेत्र में शामिल होने के कारण संयोजन नहीं दिए गए हैं।
इससे गांव के लोगों में रोष है। गांव के लोग पानी के संयोजन न मिलने पर योजना के पंप हाउस में तालाबंदी की चेतावनी तक दे चुके हैं।
योजना मेहनरबुंगा के नाम से बनी है। उसी गांव के लोगों को पानी से वंचित कर दिया गया। अन्य गांवों के लोगों को जल जीवन मिशन से पानी दिया है। मेहनरबुंगा में दो लाइनें बिछाई गई हैं। पानी न मिला तो आंदोलन किया जाएगा।
- रमेश राज पूर्व प्रधान मेहनरबुंगा
मेहनरबुंगा के लोगों को उम्मीद थी कि योजना बनने के बाद पानी की किल्लत दूर हो जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। लोग पीने के पानी के लिए परेशान हैं।
- नंदी देवी निवासी मेहनरबुंगा
मेहनरबुंगा के लोगों ने योजना के निर्माण के लिए अपनी नाप जमीन दी। आज उसी गांव के लोगों को पानी से वंचित रखा जा रहा है, जो गलत है।
- अनिल चंद्र सामाजिक कार्यकर्ता
योजना का काम पूरा हो गया है। योजना को जल संस्थान को हस्तांतरित करने की तैयारी चल रही है। अन्य गांवों को जल जीवन मिशन से पानी दिया गया है। मेहनरबुंगा नगरीय क्षेत्र में है। जल संस्थान ही वहां के लोगों को संयोजन देगा।
- सीपीएस गंगवार ईई पेयजल निगम बागेश्वर।
मेहनरबुंगा पेयजल योजना को हस्तगत करने के लिए जीएम से अनुमोदन मांगा गया है। अनुमोदन के बाद संयुक्त निरीक्षण किया जाएगा। योजना को अपने अधीन लेने के बाद मेहनरबुंगा के बीपीएल, अंत्योदय परिवार जिनके 100 वर्गमीटर से कम जमीन में मकान बने होंगे, जल जीवन मिशन से संयोजन दिए जाएंगे। अन्य लोगों को नियमानुसार संयोजन मिलेंगे।
विज्ञापन

- सीएस देवड़ी, प्रभारी ईई, जल संस्थान, बागेश्वर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें