फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लड बैंक की क्षमता तीन सौ, पर लिए मात्र 28 यूनिट?

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में सालभर रक्त की कमी रहती है। जरूरत पड़ने पर यहां से लोगों को रक्त नहीं मिल पाता है। एक यूनिट खून के लिए भी लोगों को चक्कर काटने पड़ते हैं। जरूरतमंदों की अपील पर लोग रक्तदान करने पहुंचते हैं, लेकिन ब्लड बैंक प्रबंधन पूरा रक्त नहीं लेता। इससे ब्लड बैंक की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल के आह्वान पर रविवार को भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने रक्तकोष में रक्तदान किया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष मनोज ओली ने बताया कि रक्तदान के लिए ब्लड कर्मियों को 50 कार्यकर्ताओं की सूची दी गई थी, लेेकिन स्टोरेज का अभाव बताते हुए मात्र 28 यूनिट रक्त लिया गया।
इस कारण सभी कार्यकर्ता रक्तदान नहीं कर सके। रक्तदान शिविर में मौजूद प्रभारी चंद्रप्रकाश, प्रदेश उपाध्यक्ष मधुसूदन जोशी, प्रदेश संयोजक बलवंत टगड़िया, महामंत्री आदर्श कठायत, दीपक गस्याल, मीडिया प्रभारी रोहित बिष्ट, उपाध्यक्ष प्रशांत तिवारी, कोषाध्यक्ष कमल खेतवाल ने कहा कि जरूरत पड़ने पर वह लोग रक्तदान के लिए तत्पर रहेंगे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के ब्लड बैंक की क्षमता 300 यूनिट की है। 35 दिनों तक रक्त सुरक्षित रहता है। इसलिए ब्लड बैंक में पर्याप्त रक्त उपलब्ध रहना चाहिए।
आपातकालीन सेवा में ड्यूटी के बीच समय निकालकर जितना संभव था, उतने लोगों से रक्त लिया गया। शेष लोगों की सूची रखी गई है। जरूरत पड़ने पर उन्हें रक्तदान के लिए बुला लिया जाएगा।
विज्ञापन

- डॉ. सावित्री, रक्तकोष प्रभारी, बागेश्वर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें