फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुनियादी सुविधाएं भी नसीब नहीं हैं औलानी गांव में

Mon, 02 May 2016 10:14 PM IST
गणेश उपाध्याय, अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
समस्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला मुख्यालय से करीब 65 किमी की दूर स्थित ग्राम पंचायत ठांगा के ग्रामीणों को बुनियादी सुविधाओं तक नसीब नहीं हैं। औलानी समेत अन्य हिस्सों के सड़क से नहीं जुड़ सके हैं। नजदीक में स्वास्थ्य सेवाएं नहीं होने के कारण रोगियों को डोली में बैठाकर पांच किमी की खड़ी चढ़ाई पार कर धामपुर से बेड़ीनाग ले जाना पड़ता है।
विज्ञापन


इसमें ग्रामीणों को कई परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। ग्रामीणों ने कहा कि राजनैतिक दलों को गांव की याद सिर्फ चुनावों के दिन ही आते हैं। गांव का अपेक्षित विकास और रोजगार के साधन नहीं होने के कारण अब तक कई लोग गांव छोड़कर जा चुके हैं।

वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार ग्राम पंचायत ठांगा की जनसंख्या 600 के करीब है। औलानी, तुषरेड़ा, ढानड़, हल्दौड़, अखराणी, गिराड़ी और पणीगाड़ तोक गांव हैं। इनके लिए यातायात की कोई सुविधा नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें