फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलिंडर न मिलने से नाराज महिलाओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में रसोई गैस का संकट गहराने लगा है। मंगलवार को तहसील मार्ग में सिलिंडर न बंटने पर महिलाओं ने नाराजगी जताई और तहसील गेट के सामने सांकेतिक जाम लगाकर प्रदर्शन किया। विभाग से गैस की नियमित आपूर्ति बनाए रखने की मांग की।
विज्ञापन

कोरोना के चलते जिले के बाजारों में कर्फ्यू लगाया गया है, हालांकि कर्फ्यू से गैस, पेट्रोल को छूट दी गई है। इसके बावजूद रसोई गैस का संकट बढ़ने से लोग परेशान हैं। विभागीय कर्मचारियों ने बताया कि इन दिनों प्लांट से ही कम गाड़ियां आ रही हैं।
इस कारण जिले में दो दिन से संकट पैदा हो गया है। हालांकि विभाग किसी तरह का बैकलॉग होने से इनकार कर रहा है। वहीं मंगलवार को तहसील मार्ग पर रसोई गैस वितरण का दिन नियत होने के बावजूद सिलिंडर न मिलने से महिलाओं में नाराजगी देखी गई।
विज्ञापन

महिलाओं ने अल्मोड़ा-बागेश्वर मोटर मार्ग पर सांकेतिक जाम लगातार सिलिंडर न मिलने पर रोष जताया। कहा कि विभाग होम डिलीवरी करता नहीं है, खुद सिलिंडर उठाकर सड़क तक लाना पड़ता है। गैस न मिलने से उनका समय और मेहनत बर्बाद हो रही है। नाराज महिलाओं ने गैस की नियमित आपूर्ति बनाए रखने की मांग की।
गैस सिलिंडर लाने वाला एक वाहन खराब है, गैस कार्यालय के कुछ कर्मचारी भी कोरोना संक्रमण झेल रहे हैं। इस कारण वितरण में कुछ दिक्कत हो रही है। बुधवार को व्यवस्था सुचारु हो जाएगी।
विज्ञापन

- अरुण कुमार वर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी, बागेश्वर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें