बागेश्वर/कौसानी/गरुड़। कौसानी की बिजली लाइन में आया फॉल्ट सुधारने में दो दिन लग गए है। इस कारण कौसानी, गरुड़ में दो दिन रविवार शाम बिजली आपूर्ति बहाल हो गई। वहीं बागेश्वर और कपकोट में भी लाइन को छू रहे पेड़ों की टहनियां काटने और लोकल फॉल्ट सुधारने के कारण बिजली की आंखमिचौली जारी रही।
यूपीसीएल के ईई भास्कर पांडे ने बताया कि शनिवार सुबह कौसानी क्षेत्र में फॉल्ट आया था। इसे खोजने में ही घंटों लग गए। शनिवार दोपहर बाद सुधारने का काम शुरू हुआ लेकिन रात में अंधेरे के कारण काम रोकना पड़ा। इस कारण रविवार को भी दिनभर लाइन सुधारने, कमजोर तार, पोल बदलने का काम चलता रहा। शाम करीब सवा पांच बजे कौसानी, गरुड़ में बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।