फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं बढ़ी डीजल, पेट्रोल की आपूर्ति

Sat, 09 May 2015 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में डीजल, पेट्रोल को लेकर मारामारी जारी है। डिपो से आपूर्ति कम होने के कारण चालकों, मालिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डीजल चालित कारोबारों पर भी बुरा असर पड़ा है। पर्याप्त मात्रा में तेल नहीं मिलने के कारण सुदूरवर्ती क्षेत्रों को जाने वाले वाहनों के चक्के नहीं घूम पा रहे हैं।
विज्ञापन


कई लोगों ने अपने जरूरी काम भी स्थगित कर दिए हैं। जमाखोरी को रोकने के लिए वितरण का काम अब प्रशासन ने अब अपने हाथ में ले लिया है। विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने शासन, प्रशासन से तेल की शीघ्र पर्याप्त व्यवस्था करने की मांग की है।

जिले में डीजल, पेट्रोल के कुल सात पंप हैं। एक पंप पर प्रतिदिन नौ हजार डीजल, तीन हजार लीटर पेट्रोल की आपूर्ति होती है, लेकिन पिछले पखवाड़े से अधिक समय से हल्द्वानी स्थित डिपो से डीजल, पेट्रोल के टैंकर कभी दूसरे तो कभी तीसरे दिन आ रहे हैं। इस कारण यहां सारी व्यवस्था चरमरा गई है।
विज्ञापन


देर शाम पंपों पर तेल आने की खबर मिलते ही वहां तेल भराने वालों की भीड़ उमड़ जाती है। कुछ लोग जमाखोरी करके तेल को मनमाने दामों में बेच रहे हैं। किसी प्रकार के आरोपों से बचने के लिए पंप संचालकों ने प्रशासन से तेल बंटवाने की गुजारिश की।

डीएम भूपाल सिंह मनराल के निर्देश पर पूर्ति विभाग की पर्ची से वाहनों को डीजल, तेल की आपूर्ति हो रही है। पूर्ति विभाग की पर्ची पर दोपहिए वाहनों को दो लीटर पेट्रोल, कार को पांच लीटर पेट्रोल, जीपों, बसों को क्रमश: 10, 40 लीटर डीजल दिया जा रहा है जबकि ट्रक वालों को एक लीटर भी डीजल नहीं मिल पा रहा है। कम मात्रा में तेल मिलने से वाहन चालकों, कारोबारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सुदूरवर्ती क्षेत्र में चलने वाले वाहनोें को तेल की आपूर्ति न होने पर वहां कई वाहनों के चक्के जाम हो गए हैं।   

कुछ लोग डीजल, पेट्रोल की जमाखोरी कर रहे हैं। ऐसेे लोग कम आपूर्ति का फायदा उठाकर पेट्रो पदार्थों को मनमाने दामों में बेच रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से ऐसे तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा है। जिला पूर्ति अधिकारी जेएस कंडारी ने चेतावनी दी है यदि कोई व्यक्ति जमाखोरी करता पकड़ा गया तो उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें