फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब हैं हालात, बिन बिजली कट रही रात

विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन
कपकोट/बागेश्वर। कपकोट ब्लॉक की ग्राम पंचायत बदियाकोट के पावर हाउस का डैम पिछले माह आई बाढ़ से टूट चुका है। तब से गांव में बिजली गुल है। दुर्गम क्षेत्र होने के कारण वहां यूपीसीएल भी बिजली नहीं दे पा रहा है। इस कारण गांव के लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

परेशान ग्रामीणों ने सोमवार को डीएम रंजना राजगुरु को ज्ञापन सौंपा। बताया कि सड़क मलबे से पटी पड़ी है। संचार सुविधा भी भगवान भरोसे हैं। अत्यधिक बारिश के कारण एक माह पूर्व गांव के पावर हाउस का डैम क्षतिग्रस्त हो चुका है। तब से लोग अंधेरे में रात बिताने को मजबूर हैं। आसपास घना जंगल होने के कारण वहां तेंदुए के भी छिपने का खतरा है। आजकल पंचायत चुनाव में भी परेशानी हो रही है।
उम्मीदवारों को प्रचार-प्रसार करने में दिक्कत हो रही है। चार्ज न होने से मोबाइल फोन खिलौने जैसे बन गए हैं। इस कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डैम शीघ्र ठीक न करने पर ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। इनमें निवर्तमान ग्राम प्रधान केदार सिंह दानू, बीना देव, प्रकाश सिंह दानू, होशियार सिंह, लक्ष्मण देव, जमन सिंह दानू, गोविंद दानू आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें