गांव के 20 परिवार बगैर बिजली रात गुजार रहे हैं
बर्फबारी के दौरान क्षतिग्रस्त हो गई थी लाइन
कपकोट (बागेश्वर)। कपकोट के समडर (बोरबलड़ा) में आठ दिन से बिजली नहीं है। गांव के 20 परिवार बगैर बिजली के रात काट रहे हैं। बिजली नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बीते एक फरवरी को हुई बर्फबारी के दौरान लाइन क्षतिग्रस्त होने से समडर की बिजली व्यवस्था लचर हो गई। बिजली नहीं होने से गांव के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बोरबलड़ा में 25 किलोवाट की बिजली परियोजना का संचालन अक्षय ऊर्जा अभिकरण करता है।
बोरबलड़ा के नव युवक मंगल दल अध्यक्ष हरीश दानू ने बताया कि बिजली नहीं होने से गांव के लोग परेशान हो गए हैं। उरेडा के सामने मामला उठाया जा चुका है। एक सप्ताह के बाद भी बिजली की लाइन की मरम्मत नहीं की गई। लाइन की मरम्मत करने का प्रयास भी नहीं किया गया है। उरेडा के परियोजना प्रबंधक महेश नौटियाल ने कहा कि बिजली की लाइन को सड़क निर्माण से भी क्षति पहुंची है। लाइन की मरम्मत कर बिजली बहाल की जाएगी।