बागेश्वर। जिला चिकित्सालय में सीएमएस की तैनाती आदि मांगों को लेकर कांग्रेस प्रदेश महामंत्री बालकृष्ण के नेतृत्व में धरना देकर विरोध जताया गया।
धरने पर बैठे लोगों ने जिला अस्पताल की अव्यवस्थाओं के लिए भाजपा विधायक चंदन राम दास को जिम्मेदार बताया। कहा कि अस्पताल की अव्यवस्थाओं को दूर करने के प्रति सरकार और जनप्रतिनिधि लापरवाही बरत रहे हैं।
जब कांग्रेसी जिला अस्पताल पहुंचे तो वहां लगी सैनिटाइजर मशीन खराब थी। कांग्रेसियों ने सैनिटाइजर मशीन को भी ठीक करने की मांग कर नारेबाजी की। कहा कि चिकित्सालय में सीएमएस न होने से व्यवस्थाएं चरमरा रहीं हैं।
सीएमएस को ही कोविड चिकित्सालय समेत मरीजों को देखना पड़ रहा है। कहा कि जिला अस्पताल के लिए अलग से सीएमएस की तैनाती होनी चाहिए।
उन्होंने चिकित्सालय में एक चीफ फार्मेसिस्ट की तैनाती कर जिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती की भी मांग की। धरने को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने सैनिटाइजर मशीन ठीक करा दी। धरने में कांग्रेस नेता बहादुर बिष्ट, महेश पंत, संदीप पांडे, अर्जुन देव आदि बैठे।