फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बागेश्वर के 14 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में तैनात नहीं सीएचओ

Tue, 14 Apr 2026 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओंं को बेहतर बनाने के लिए जिले में 86 आयुष्मान आरोग्य केंद्रों का संचालन किया जा रहा है। इनमें से 14 केंद्रों में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) नहीं हैं। अधिकांश रिक्त पद वाले केंद्र दूरदराज के गांवों में होने से ग्रामीणों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

ग्रामीण स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं की कमान आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर निर्भर है। सर्दी, जुकाम, बुखार की दवा देना हो या मरीज को उच्च स्वास्थ्य केंद्रों में भेजना इन्हीं पर निर्भर है। केंद्रों में तैनात सीएचओ लोगों का इलाज करते हैं। जिले में 86 आयुष्मान आरोग्य मंदिर हैं जिनके सापेक्ष 72 केंद्रों पर सीएचओ सेवा दे रहे हैं।
असों, वाछम, सूपी, सोराग, बोरबलड़ा, लोहारखेत, जलमानी, उद्यमस्थल, कौसानी, जखेड़ा, छानी, घिंघारूतोला, काफलीगैर और सानिउडियार में पद रिक्त पड़े हैं। ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए पीएचसी की दौड़ लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन



नौ आयुष्मान आरोग्य मंदिर पीएचसी के क्षेत्र में हैं। शासन ने इन केंद्राें पर सीएचओ के पद खत्म करा दिए गए हैं। स्टाफ नर्स के सहारे इनका संचालन हो रहा है। बाकी पांच केंद्रों पर जल्द सीएचओ की तैनाती के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन

डॉ. कुमार आदित्य तिवारी, सीएमओ, बागेश्वर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें