फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों के अभाव से विकास में प्रभाव

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में विकास अधिकारियों का अभाव बना हुआ है। इसका प्रभाव विकास कार्यों पर पड़ रहा है। विकास अधिकारियों की कमी ग्रामीणों पर भी भारी पड़ रही है। सरकारी कामकाज निपटाने में लागों को इधर-उधर चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

डीडीओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिले की तीन विकासखंडों में से दो में ही खंड विकास अधिकारी तैनात हैं। कपकोट में प्रभारी खंड विकास अधिकारी से काम चलाया जा रहा है। वहीं जिले के 407 ग्राम पंचायतों के लिए ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के 69 में से 25 और ग्राम विकास अधिकारी के 34 में 18 पद खाली हैं।
अधिकारियों की कमी के कारण वीडीओ, वीपीडीओ को कई गांवों का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इससे काम प्रभावित हो रहा है। विकास अधिकारी नहीं होने से अधिकतर लोगों को जिला मुख्यालय आना पड़ता है। इन अधिकारियों के अभाव से लोगों को समय पर सरकार की लाभकारी योजनाओं का लाभ मिलने में देरी हो रही है। डीडीओ कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार विकास अधिकारियों के खाली पदों को भरने के लिए शासन को पूर्व में प्रस्ताव भेजा जा चुका है। वर्तमान में सरकार ने नियुक्ति के लिए विज्ञप्ति जारी की है। नई नियुक्तियों के बाद कमी दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें