फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तरीय प्राइजमनी नाइन ए साइड फुटबाल प्रतियोगिता

Sun, 23 Aug 2015 12:57 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत द्वारा स्व. नवीन फर्स्वाण की याद में आयोजित राज्य स्तरीय प्राइजमनी नाइन ए साइड फुटबाल प्रतियोगिता शानिवार को भी जारी रही।
विज्ञापन


शनिवार को अल्मोड़ा और हल्द्वानी हॉस्टल की टीमों के मध्य दिलचस्प  मुकाबला हुआ, जिसमें हल्द्वानी ने अल्मोड़ा की टीम को आठ गोल से पराजित किया। अल्मोड़ा की टीम एक भी गोल नहीं कर सकी।

शनिवार को हल्द्वानी हॉस्टल और अल्मोड़ा के मध्य दिलचस्प मैच हुआ। पहले हाफ में तेज बारिश के बीच हल्द्वानी की टीम ने लगातार पांच गोल दागे। दूसरे हाफ में हल्द्वानी ने बढ़त बरकरार रखते हुए तीन और गोल किए।
विज्ञापन


अल्मोड़ा की टीम अंत तक कोई गोल नहीं कर सकी। आज के मैच में मुख्य अतिथि दलीप सिंह खेतवाल थे। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। रेफरी तनवीर अहमद, गोविंद बिष्ट, मुहम्मद सलीम थे।
विज्ञापन


 इस मौके पर नरेंद्र खेतवाल, सुनील भंडारी, इंद्र सिंह परिहार, ईश्वर पांडे, मुन्ना पांडे, विनोद पाठक, भाष्कर टम्टा, नीरज उपाध्याय, फिरोज अख्तर, सुल्तान खान आदि उपस्थित थे। संचालन सूरज जोशी और ललित तिवारी ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें