फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ सूत्रीय मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार पर अडिग एनएचएम कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। एनएचएम कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार जारी है। तीन दिन से कर्मचारियों के काम पर नहीं आने से स्वास्थ्य विभाग के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आंदोलन कर रहे कर्मचारियों ने मांगें पूरी होने पर ही काम पर लौटने की चेेतावनी दी है।
विज्ञापन

एनएचएम कर्मचारी वेतन विसंगति, सामाजिक सुरक्षा के तहत सभी कर्मचारियों का बीमा करवाने, नर्सिंग स्टाफ में वरीयता के आधार पर संविदा वालों को नियमित करने, आउटसोर्स की बजाय कर्मचारियों को सीधे एनएचएम से नियुक्ति देने, रॉयल्टी बोनस की कटौती को जल्द वापस लेने सहित नौ सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन पर हैं। कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार से कोविड सैंपलिंग, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र, क्षय रोग स्वास्थ्य कार्ड, कोविड की प्रतिदिन की सूचनाएं सहित अन्य कार्य प्रभावित हो गए हैं। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
एनएचएम के जिलाध्यक्ष भुवन जोशी ने कहा कि कर्मचारियों की मंशा जनता को परेशान करने की नहीं है लेकिन सरकार उनकी जायज मांगों की लगातार अनदेेखी कर रही है। इसे किसी हाल में सहन नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि फिलहाल कर्मचारी छह जून तक कार्य बहिष्कार कर रहे हैं। अगर फिर भी उनकी मांगें पूरी नहीं हुई तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। इस मौके पर संरक्षक अनूप कांडपाल, नवीन साही, सुरेश कुकरेती, मनोज पुरोहित, मनोज कुमार, सतीश कांडपाल नीरज उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

एनएचएम कर्मियों के समर्थन में यूथ कांग्रेस का धरना
बागेश्वर। यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हड़ताली एनएचएम कर्मियों के आंदोलन का समर्थन करते हुए घरों में धरना दिया। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष कवि जोशी ने कहा कि एनएचएम कर्मी कोविड कॉल में फ्रंट लाइन योद्धा की भूमिका में हैं। लेकिन सरकार उनकी सुध नहीं ले रही है। धरना देने वालों में यूथ कांग्रेस के जिला प्रवक्ता अंकुर उपाध्याय, सुनील पांडेय, जीवन पांडेय, जयदीप कुमार, उमेश मनराल, उमेद गढ़िया, खजान खेतवाल, पुष्पेश पंत आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें