फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने में लापरवाही न बरतें

विज्ञापन
बागेश्वर में अधिकारियों की बैठक लेती डीएम रंजना राजगुरु। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। डीएम रंजना राजगुरु ने अधिकारियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा दिलाने में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट और बैजनाथ में संस्थागत प्रसव कम होने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) की त्रैमासिक समीक्षा बैठक में डीएम ने सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और एएनएम सेंटरों में गर्भवती महिलाओं के शत प्रतिशत सुरक्षित प्रसव करवाने को कहा। डीएम ने पोर्टल पर गर्भवती महिलाओं का कम डाटा अपलोड होने पर असंतोष जताया। प्रभारी सीएमओ डॉ. वीके सक्सेना को तीन दिन में डाटा अपलोड करवाने के निर्देश दिए। प्रभारी सीएमओ ने बताया कि एनएचएम के तहत बागेश्वर में 401 लक्ष्य के सापेक्ष 278, बैजनाथ में 306 के सापेक्ष 295 और कपकोट में 327 के सापेक्ष 308 गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण किया गया है। शिशुओं का टीकाकरण के तहत वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष जून तक बागेश्वर में 400, बैजनाथ में 252 और कपकोट में 267 बच्चों का टीकाकरण किया गया है। एसीएमओ डॉ. एनएस टोलिया ने बताया कि क्षय रोग अधिसूचना के तहत वार्षिक लक्ष्य 820 निर्धारित किया गया है। इसके सापेक्ष जून तक 196 क्षय रोग मरीजों का पंजीकरण किया गया है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एलएस टोलिया ने बताया कि डेंगू से प्रभावित मरीजों के उपचार के लिए जिला अस्पताल में चार बेड तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें