बागेश्वर में बेहतर शिक्षा देने के लिए माताओं को सम्मानित करते अधिकारी। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग ने बाल विकास परियोजना के तहत बालिकाओं को बेहतर शिक्षा दिलाने के लिए 15 महिलाओं को सम्मानित किया है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बृहस्पतिवार को तहसील सभागार में हुए कार्यक्रम में दो या दो से अधिक बेटियों वाली 15 महिलाओं को बेटियों की बेहतर शिक्षा के लिए एक-एक हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया। योजना के तहत 96 माताओं को सम्मानित किया जाना है। कार्यक्रम में एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी, प्रभारी एबीडीओ मदन मोहन गुरुरानी, सभासद नीमा दफौटी, सीडीपीओ डॉ. निर्मल बसेड़ा, एसएसआई खष्टी बिष्ट, डॉ. कनुप्रिया चौधरी आदि थे।