बरसात का मौसम बीतने के बाद हल्द्वानी शहर में जगह-जगह सड़क निर्माण कार्य शुरू हो गए हैं, लेकिन इन कार्यों में गुणवत्ता का कितना ध्यान रखा जा रहा है, इसकी पोल लाइन नंबर एक से आठ के बीच बनी सड़क ने खोल दी है। यहां निर्माण के कुछ समय बाद ही सड़क की परत हाथ से उखड़ने लगी। स्थानीय लोगों ने हाथ से ही सड़क उखाड़कर निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन
लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी की जा रही है। नई सड़क का इस तरह उखड़ना निर्माण कार्यों की निगरानी और गुणवत्ता जांच पर भी सवाल खड़े करता है। इससे क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है। लोगों ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता की जांच कराने और जिम्मेदारों पर कार्रवाई करने की मांग उठाई है।