फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बागेश्वर में आपदाकाल में नहीं रुकेगा नेटवर्क

Wed, 14 May 2025 01:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। डीएम आशीष भटगांई ने संचार व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए बीएसएनएल के अधिकारियों को जल्द नए छह टावरों को शुरू करने और टू- जी मोबाइल टावरों को फोर-जी में बदलने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि आपदा काल से पूर्व ये सभी टावर शुरू हो जाने चाहिए। मानसूनकाल में नेटवर्क बिल्कुल नहीं रूकना चाहिए।
बीएसएनएल के डिवीजनल इंजीनियर आशीष निगम ने डीएम को बताया कि जिले में 48 मोबाइल टावरों में से 42 टावर चल रहे हैं।
बचे हुए छह टावरों को भी जल्द सुचारू कर लिया जाएगा। इस दौरान डीएम ने जिला पंचायत को फरसाली से शामा तक चल रहे रख-रखाव के कार्य को जल्द पूरा करने को कहा। आपदा जैसी परिस्थितियों में भी संचार व्यवस्था बाधित नहीं होनी चाहिए।
बीएसएनएल के जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर गौरव तड़ागी ने बताया कि नये टावरों के सक्रिय होने के बाद टू-जी सिम काम नहीं करेंगी। लोगों को डिस्ट्रीब्यूटर से निशुल्क फोर-जी सिम में बदलाव करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें