बागेश्वर। नए शैक्षिक सत्र में विद्यालयों में नई किताबें उपलब्ध न होने की वजह से विद्यार्थियों को विगत वर्ष की शेष पुस्तकें बांटी जा रही हैं। राइंका के विद्यार्थियों को 400 पुस्तकें वितरित की गईं।
बागेश्वर ब्लॉक में विगत वर्ष की करीब 7000 किताबें शेष रह गईं हैं। जिन्हें विद्यार्थियों में बांटा जा रहा है। मंगलवार को राइंका में निशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अतिथि विधायक प्रतिनिधि भास्कर दास, डीईओ बेसिक विनय कुमार, प्रवक्ता संजय कुमार टम्टा ने विद्यार्थियों को किताबें वितरित की।
शेष किताबें ब्लाॅक के आसपास के विद्यालयों में वितरित की जाएंगी। सीईओ जीएस सौन ने बताया कि विगत वर्ष छात्रसंख्या में गिरावट होने के कारण कुछ किताबें शेष रह गईं थीं। जिन्हें नजदीकी विद्यालयों में बांटने का कार्य शुरू हो गया है।