गरुड़ के बैजनाथ में सड़क सुरक्षा के लिए जागरूग करते पुलिस और रेडक्रास सोसायटी के लोग। संवाद न्यू?
- फोटो : BAGESHWAR
रेडक्रॉस सोसायटी और बैजनाथ पुलिस ने गरुड़ में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया। रेडक्रॉस सोसायटी के वरिष्ठ सदस्य उमेश जोशी और प्रभारी एसओ गोविंद बल्लभ भट्ट के संयुक्त नेतृत्व में सदस्यों ने गरुड़ व बैजनाथ के टैक्सी स्टेंड में जाकर लोगों को जागरूक किया।
इस दौरान लोगों को कोविड-19 से बचाव के लिए मास्क भी बांटे गए। वहां सोसायटी के चेयरमैन अशोक लोहनी, जिला सचिव आलोक पांडेय, शंकर लाल टम्टा, कैलाश खुल्बे, प्रमोद जोशी, जीवन पांडे, लक्ष्मण बिष्ट आदि थे। (संवाद)