फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भकूना और पिथौरागढ़ के नाचनी को जोड़ने के लिए बनेगा मोटर पुल

विज्ञापन
°ÇUèßèÕèÁè°â 2 ÂèÑ ÕÜß¢Ì ÖæñØæüÜ, ÚUæ…Ø×¢˜æè
विज्ञापन
कपकोट/बागेश्वर। भकुना और पिथौरागढ़ के नाचनी को जोड़ने के लिए अब मोटर पुल बनाया जाएगा। इस स्थान पर बना झूलापुल वर्ष 2018 की बरसात में ध्वस्त हो गया था। पुल न होने से ट्रॉली के सहारे नदी पार करनी पड़ती है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इसकी घोषणा कर दी है। इसी के साथ कई और घोषणाएं सीएम ने की हैं।
विज्ञापन

कपकोट के विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने बताया कि मुख्यमंत्री ने भकूना और नाचनी को जोड़ने के लिए मोटर पुल बनाने की घोषणा की है। जल्द ही पुल निर्माण की औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी।
पुल बनने से बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के लोगों को आवागमन की सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि कपकोट के दुग नाकुरी क्षेत्र में लगने वाले सनेती के ऐतिहासिक नंदादेवी मेले को मुख्यमंत्री ने राजकीय मेला घोषणा किया है।
विज्ञापन

विधायक ने बताया है कि राजकीय इंटर कॉलेज नामतीचेटाबगड़ का नाम शहीद जोहार सिंह कोश्यारी के नाम पर रखने की घोषणा भी सीएम ने की है। राजकीय इंटर कॉलेज सौंग को अब शहीद दान सिंह घींघा ने नाम से जाना जाएगा। जल्द ही दोनों स्कूलों का नामकरण शहीदों के नाम पर हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें