फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासनादेश का उल्लंघन कर रही नगर पालिका

विज्ञापन
बागेश्वर में एडीएम को ज्ञापन देते व्यापारी। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। व्यापारियों पर लगे नगर पालिका के यूजर चार्ज का विरोध बढ़ता जा रहा है। व्यापारियों ने नए परिसीमन वाले इलाके में भी यूजर चार्ज लगाने को शासनादेश के उल्लंघन का मामला बताया। कुमाऊं मंडल आयुक्त को ज्ञापन भेजकर यूजर चार्ज को जल्द निरस्त करने की मांग की।
विज्ञापन

नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष हरीश सोनी के नेतृत्व में व्यापारियों ने एडीएम सीएस इमलाल को आयुक्त के नाम का ज्ञापन सौंपा। बताया कि प्रदेश सरकार ने नगर पालिका के परिसीमन में शामिल नए क्षेत्रों में 10 वर्ष तक किसी भी प्रकार का शुल्क न लगाने की बात कही है, जबकि नगरपालिका नए परिसीमन वाले क्षेत्रों में भी व्यापारियों पर यूजर चार्ज लगाकर शुल्क वसूल रही है, जो शासनादेश का सरासर उल्लंघन है।
कहा कि पालिका ने यूजर चार्ज लगाने से पहले व्यापारियों को विश्वास में नहीं लिया। कोविड-19 संक्रमण के बाद से मंदी की मार झेल रहे व्यापारियों पर अचानक शुल्क थोप देने से व्यापारियों में नाराजगी है।
विज्ञापन

पहले से ही व्यापारी बैंक लोन सहित अन्य कर्जों से परेशान हैं, ऐसे में यूजर चार्ज लगाकर उन्हें उत्पीड़ित किया जा रहा है। व्यापारियों ने तत्काल यूजर चार्ज को समाप्त करने की मांग की। इस मौके पर जिला महामंत्री अनिल कार्की, मनीष पांडेय, नरेंद्र खेतवाल, रणजीत सिंह बोरा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें