विकास भवन के पास क्षतिग्रस्त मार्ग।
- फोटो : अमर उजाला
विकास भवन को जाने वाला मार्ग एक स्थान पर खतरनाक बना हुआ है। शनिवार की देर शाम एक नेपाली युवक इस मार्ग से नदी में गिर गया। युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद से घर भेज दिया गया।
विकास भवन को जाने वाला मार्ग एक स्थान पर क्षतिग्रस्त हालत में है। नदी की ओर की सुरक्षा दीवार गिर जाने से सीसी मार्ग हवा में लटका हुआ है। शनिवार की शाम को जब अजय थारू नामक युवक अपने घर को लौट रहा था तो वह मार्ग से असंतुलित होकर सीधे सरयू नदी में गिर गया।
जिस स्थान पर वह गिरा वहां पर पत्थर नहीं होने से उसे अधिक चोटें नहीं आई। युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रिलीव कर दिया। नगरवासियों ने खतरनाक बने इस मार्ग को ठीक करने की मांग की है। कहा कि मार्ग को शीघ्र ठीक नहीं गया तो कभी भी किसी राहगीर के साथ दुर्घटना हो सकती है।