फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: न पानी मिल रहा, ना ही सड़क सुविधा, कैसे कटेगा जीवन

Mon, 10 Nov 2025 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कमेड़ी देवी क्षेत्र के झांकरा गांव में लोग पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। गांव के लिए दो मार्ग बने है लेकिन दोनों बदहाल होने से वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। आक्रोशित ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन डीएम को सौंपा और जल्द समस्याओं के समाधान की मांग की।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पहुंचे ग्रामीणों का कहना है कि गांव के लिए जल जीवन मिशन के तहत योजना बनने के बाद भी लोगों को पानी नहीं मिल रहा है। बताया कि आपदा के दौरान योजना के नल बह गए।
पेयजल स्रोत भी सूख रहे हैं। जल संस्थान को समस्या बताई तो वहां से मामले को सिंचाई विभाग की तरफ ठेल दिया गया। सिंचाई विभाग का कहना है कि उनका काम केवल योजना बनाना था।
विज्ञापन

अब ग्रामीण दो किमी दूर से पानी ढोकर लाने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के लिए ढपटी से झांकरा तक दो किमी सड़क बनी थी, लेकिन डामरीकरण केवल 200 मीटर ही हो पाया है।
कमेड़ी-झांकरा सड़क का मिलान अब तक गांव से नहीं हो सका है। भंतोला-झांकरा सड़क पर केवल 1.5 किमी की खोदाई हो सकी है। क्षेत्र की सड़कों पर सरकार के गड्ढा मुक्त सड़क के दावे भी पूरी तरह से फेल हो रहे हैं।
ग्रामीणों ने कहा कि जल्द समस्याओं का निदान नहीं हुआ तो उन्हें आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान सरिता आर्या, पूर्व प्रधान गरीश चंद्र जोशी, भुवन चंद्र जोशी, जनार्दन जोशी, नंदा बल्लभ जोशी, फकीर राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें