फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: 18 कंपनियों ने 12 युवाओं को मौके पर दिए नियुक्ति पत्र

Mon, 10 Nov 2025 11:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
कपकोट के डिग्री कॉलेज में आयोजित रोजगार मेले में नियु​क्ति पत्र प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी। स्र
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला सेवायोजन विभाग की ओर से एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में जिले के 318 युवाओं ने भाग लिया। 18 कंपनियों ने 12 युवाओं को मौके पर नियुक्ति पत्र वितरित किए। 70 से अधिक युवाओं का अलग-अलग पदों के लिए चयन किया गया है।
विज्ञापन

सोमवार को राजकीय महाविद्यालय कपकोट में आयोजित रोजगार मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख भावना शाही ने किया। मेले के लिए जिले के 451 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया। जिनमें से 318 युवा रोजगार के लिए पहुंचे। मेले में 18 नियोजक कंपनियों के प्रतिनिधियों ने विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। उपस्थित अभ्यर्थियों को चयन किए जा रहे पदों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। मेले में 78 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। 12 को जी 4 एस सिक्योरिटी, बंसल स्टील और एसबीआई लाइफ की ओर से नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। जिला सेवायोजन अधिकारी प्रवीण चंद्र गोस्वामी ने नियोजक कंपनियों के प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए उनसे स्थानीय युवाओं का चयन कर रोजगार से जोड़ने में सेवायोजन कार्यालय को निरंतर सहयोग देने का अनुरोध किया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. मधुलिका पाठक, मनोज बिष्ट, प्रकाश सिंह, नवीन पाटनी और हेमंत कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें