बागेश्वर। डीएम आशीष भटगांई ने अधिकारियों के साथ यूसीसी पंजीकरण की समीक्षा बैठक की। अधिकारियों को यूसीसी पंजीकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए। लापरवाही करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
मंगलवार को जिला सभागार में हुई बैठक में डीएम भटगांई ने जिले के सभी एसडीएम, ईओ और विकास अधिकारियों को सभी पात्र दंपतियों के यूसीसी पंजीकरण कराने, पंजीकरण प्रक्रिया को गति देने के लिए डोर-टू-डोर अभियान चलाने और शेष पात्र लाभार्थियों का शीघ्र पंजीकरण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पंजीकरण के साथ ही लोगों को यूसीसी के प्रति जागरूक करने, अधिकारियों को ग्राम पंचायतों, शहरी निकायों और आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से व्यापक जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। इस मौके पर एडीएम एनएस नबियाल, सीडीओ आरसी तिवारी आदि मौजूद रहे। संवाद