फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी दो,  मंडलसेरा की महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Mon, 12 Mar 2018 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
पेयजल समस्या को लेकर जल संस्थान में प्रदर्शन करती मंडलसेरा क्षेत्र की महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंडलसेरा में जल संकट गहरा गया है। पेयजल संकट से परेशान क्षेत्र की महिलाओं ने सोमवार को जल संस्थान कार्यालय के परिसर में प्रदर्शन किया। सोमवार सुबह मंडलसेरा क्षेत्र की महिलाएं जल संस्थान कार्यालय धमक गई। कहा कि पिछले 15 दिनों से पानी नहीं आ रहा है। उन्होंने जल संस्थान पर आरोप लगाते हुए कहा कि कई बार शिकायत करने के बावजूद संस्थान उनकी परेशानी की तरफ ध्यान नहीं दे रहा। पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन


पुराने सीएमओ ऑफिस के पीछे बिछाई गई लाइन 30 साल पुरानी है, जिससे जरूरत के अनुसार पानी नहीं मिल रहा है। विभाग कभी भी रात को पानी खोल देता है। लोग जंगली जानवरों के भय से पानी नहीं भर नहीं पाते हैं। महिलाओं ने कहा कि अगर जल्द ही पानी की का सही तरीके से वितरण नहीं किया गया तो उन्हें विभाग में तालाबंदी करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

प्रदर्शन करने वालों में पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य हनी सिंह नेगी, पूर्व प्रधान मालता देवकी देवी, शोभा देवी, कमला कांडपाल, पुष्पा पंत, कविता जोशी, गीता देवी, अंजू देवी, पुष्पा देवी, ललिता देवी आदि शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें