चिकित्सा एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से यहां जिला अस्पताल में जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा आरंभ हुआ। उद्घाटन करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष की प्रतिनिधि जिला पंचायत सदस्य नंदी भंडारी ने जनसंख्या नियंत्रण पर जोर दिया।
भंडारी ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि देश समाज और परिवार की तरक्की तभी संभव है, जबकि नागरिकों को जीवन यापन के लिए बेहतर सुविधाएं मिलें। बड़े परिवारों में यह संभव नहीं है।
इस दौर में सीमित परिवार ही बेहतर सुविधाओं का आधार हो सकते हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डो जेसी मंडल ने कहा कि जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़े के तहत जिला अस्पताल में परिवार नियोजन की सभी सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।
नसबंदी कराने वाले पुरुषों को दो हजार और महिलाओं को चौदह सौ रुपये दिए जाएंगे। प्रेरकों को पुरुष नसबंदी पर तीन सौ, महिला नसबंदी पर दौ सौ रुपये मिलेंगे।
दो बच्चों के बाद नसबंदी कराने वाली चार महिलाओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में डिप्टी सीएमओ डा केके सिंह, डा वीके सामंत,अनूप कांडपाल, देवेंद्र मुस्यूनी, मनोज पुरोहित, नीरू साह, गिरीश पाठक सहित कई लोग उपस्थित थे।