फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों की अनदेखी से गरजे ठेकेदार

Fri, 02 Feb 2018 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूूूूराे बागेश्वर।
विज्ञापन
लोनिवि के खंडीय कर्यालय में तालाबंदी करते ठेकेदार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
पर्वतीय कांट्रेक्टर वैलफेयर ऐसोसिएशन की जिला इकाई के बैनर तले ठेकेदार शुक्रवार को लंबित मांगों को लेकर गरजे। ठेकेदारों ने लोनिवि के प्रांतीय खंड में तालाबंदी कर नारेबाजी की। इस दौरान हुई सभा में वक्ताओं ने प्रदेश सरकार पर ठेकेदारों की समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने लंबित समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

ऐसोसिएशन के जिलाध्यक्ष जगदीश पाठक और जिला महामंत्री के संचालन में ठेकेदार लोनिवि के विश्राम गृह में जमा हुए और नारेबाजी करते हुए लोनिवि के प्रांतीय खंड पहुंचे। ठेकेदारों ने खंडीय कार्यालय में तालाबंदी कर दी। सभा में वक्ताओं ने कहा कि ठेकेदार ई-पेमेंट से पहले अपने सभी रिफंडों का भुगतान करने, जीएसटी लागू होने से पहले हुई निविदाओं के भुगतान की कार्रवाई को सरल करने और एक करोड़ रुपये तक की निविदा को ई-टेंडरिंग से बाहर रखकर विभागीय स्तर पर लगाने की मांग को लेकर कई बार आंदोलन कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हीं मांगों को लेकर सोमवार को ठेेकेदार देहरादून में सीएम आवास के घेराव को जा रहे थे। वहां पुलिस ने ठेकेदारों पर न केवल लाठीचार्ज किया बल्कि उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि मांगें शीघ्र पूरी नहीं हुई तो आंदोलन और भी तेज कर दिया जाएगा। वहां महेश खेतवाल, बलवंत बिष्ट,नवीन परिहार, भुवन लोहनी, अरविंद खेतवाल आदि थे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें