फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीसी कैडेट्स का वार्षिक प्रशिक्षण

Fri, 01 Jan 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 81 यूके बटालियन एनसीसी का 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण बृहस्पतिवार सातवें दिन भी जारी रहा। कैडेट्स ने बेटी बचाओ का संकल्प लेते हुए मानव श्रृंखला बनाकर सेव गर्ल 2016 तैयार की। कैडेट्स की क्रॉस कंट्री रेस हुई। इसमें राजकीय इंटर कॉलेज कपकोट की नेहा, रमा कपकोटी, धैना की रजनी अधिकारी ने क्रमश: पहला, दूसरा, तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


जूनियर बालक में विवेकानंद विद्या मंदिर मंडलसेरा की सोनू आर्या, महर्षि विद्या मंदिर के कमलेश कुमार, महर्षि विद्या मंदिर के महावीर मनराल ने क्रमश: पहला, दूसरा, तीसरा स्थान प्राप्त किया।  सीनियर वर्ग वर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज कांडा के दीपक सिंह माजिला, अजय सिंह, राजकीय इंटर कॉलेज गंगोलीहाट के नरेेश सिंह ने क्रमश: पहला, दूसरा, तीसरा स्थान प्राप्त किया।

सीनियर बालिका वर्ग में पीजी कॉलेज पिथौरागढ़ की कविता, लोहाघाट की पूजा बिष्ट, इंटर कॉलेज फरसाली की भावना ने क्रमश: पहला, दूसरा, तीसरा स्थान पाया। योग, क्विज, रात्रिकालीन सत्र में सांस्कृतिक प्रतियोगिता हुई।
विज्ञापन


वहां कैंप कमांडेंट कर्नल एसके चौहान, लेफ्टिनेंट डॉ. एलएस धपोला, दीप चंद्र जोशी, एलडी तिवारी, बीएस धारीवाल, कुसुम जोशी, दया रावत, एनसीसी अधिकारी भूपाल मेहता, कैलाश अंडोला, सूबेदार मेजर एमबी शाही, प्रसाद गुरुंग, केबी थापा, हवलदार जीबी भट्ट, प्रशासनिक अधिकारी डीसी आर्या, गणेश सिंह, मोहन भट्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें