जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिले के पांच उप खनिज लॉटों का लाटरी पद्धति से आवंटन किया गया। डीएम ने बताया कि उप खनिजों से सरकार को 1.16 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व मिलेगा।
लाटरी पद्धति के जरिए जिन लॉटों का आवंटन हुआ इनमें भयूूं में राजेंद्र सिंह परिहार, बयालीसेरा द्वितीय सुरेश सिंह खेतवाल, ग्वाड़ पजेरा महावीर एसोसिएट, तैलीहाट द्वितीय संजय सिंह और प्रथम नंदन सिंह मेहरा शामिल हैं।
वहां एसडीएम कांडा रेेेखा कोहली, जिला कोषागार अधिकारी भाष्करानंद पांडे, उप निदेशक खनन राजपाल लेघा, प्रशासनिक अधिकारी दिनेेश खेतवाल, खनन सहायक धम्मू राम और लॉटरीकार मौजूद थे।