राइंका धैना के एनसीसी कैडेटों की रैली
- फोटो : अमर उजाला
इंटर कॉलेज गागरीगोल, राइंका धैना के एनसीसी कैडेटों ने स्वच्छता अभियान में और तेजी लाने के लिए जागरूकता रैली निकाली। गागरीगोल के कैडेटों ने पुरुड़ा गांव के नौलों, धारों की सफाई की। इंटर कॉलेज गागरीगोल के एनसीसी कैडेटों ने एएनओ प्रदीप कुमार, भुवन बोरा के नेतृत्व में गांव से पुरुड़ा गांव तक स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली। कैडेटों ने पुरुड़ा गांव के नौलों की सफाई की।
राइंका धैना के धैना के एनसी कैडेेेेटों ने कॉलेज से धैना गांव तक स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली। रैली को कॉलेज के प्रधानाचार्य सुंदर सिंह बिष्ट ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के बाद हुई गोष्ठी में कॉलेज के एनसीसी अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत ने बच्चों को विविध जानकारी दी। गोष्ठी में भुवन तिवारी, खजान तिवारी, रेखा त्रिपाठी, भगवती, जयप्रकाश थपलियाल, सुभाष कुमार, कुसुम पांडे, ललित कांडपाल, सुमन, महिमा वर्मा, सुनील, नीलेंद्र आदि ने विचार रखे।