प्रधानमंत्री नवाज का पुतला फूूंकते विहिप कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू कश्मीर के उड़ी में हुए आतंकी हमले की घटना से गुस्साए हिंदूवादी संगठनों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की शवयात्रा निकालकर पुतला दहन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने शहीदों की शहादत का बदला आतंकियों को मिटाकर लेने की मांग की।
विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की शवयात्रा निकाली। इसके बाद मुख्य चौराहे पर उनका पुतला फूंक दिया। इस मौके पर प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पाकिस्तान से आए आतंकियों ने जो कायरता का कार्य किया है उसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।
कार्यकर्ताओं ने सरकार से आतंकियों के खिलाफ जल्दी कार्रवाई करने की मांग उठाई। जिलाध्यक्ष शेर सिंह मलड़ा ने कहा कि हम शहीदों के परिवारों के साथ खड़े हैं। पुतला फूंकने वालों में कार्यकारी अध्यक्ष कैलाश गढ़िया, जिला महामंत्री पूरन रावत, हितेंद्र धपोला, अतुल कुमार, कुंदन टंगड़िया, प्रकाश साह, रमेश तिवारी, मनोज, दीपक, रवि, गौरव, सुरेश आदि कार्यकर्ता शामिल थे।