बागेश्वर। जिले के देवी, हरज्यू, सैम, भगवती मंदिर में बुधवार से नवरात्र पूजा शुरू हो गई है। दशमी को इसका पारायण होगा। कई जगह जागर भी लगी। इनमें अवतरित देव डांगरों ने भक्तों को आशीर्वचन दिया। वहीं नगर के चंडिका मंदिर में भी कई अनुष्ठान हुए।
इससे पहले नगर क्षेत्र में कलश यात्रा भी निकाली गई। चंदन परिहार मुख्य यजमान रहे। पंडित चंद्रशेखर जोशी ने अनुष्ठान कराए। दास देवराम ने डंगरिया कंचन लाल साह और नवीन चंद्र पांडे को नचाया। चार दिसंबर को भंडारे के साथ समापन होगा। इस दौरान भुवन कांडपाल, कौशल उपाध्याय, दीप जोशी, भुवन कांडपाल, दीप पांडे, भारत लाल साह, नीरज पांडे, मनोज पांडे, हिमानी कांडपाल, महेश जोशी, प्रेमा उपाध्याय, कंचन साह, जीवंती कांडपाल, अंकुर उपाध्याय, मनोज साह, गोविंद मर्तोलिया, तारु पांडे, सूरज जोशी, चंद्रा उपाध्याय, कमला भैसोड़ा, जया जोशी, प्रशांत कांडपाल, पंकज साह आदि थे। ब्यूरो