धरमघर (बागेश्वर)। राम राज्याभिषेक के साथ ही धरमघर की रामलीला का मंगलवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ। 10वें दिन प्रभु राम ने रावण का वध किया। इसके बाद मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक पूरे विधि-विधान, मंत्रोच्चार एवं हवन पूजन के साथ हुआ। राज्याभिषेक होते ही पूरा वातावरण जय श्रीराम के जयघोष से गुंजायमान हो गया। हर कोई श्रीराम की भक्ति में डूब गया। लोग गीत गा रहे थे कि चलो आओ शुभ घड़ियां मनाओ रंगरसिया मनाओ रे। इस मौके पर मेरला जिला पंचायत सदस्य ज्योति जोशी, ज्येष्ठ उपप्रमुख कपकोट हरीश मेहरा, भाजपा दुग नाकुरी मंडल अध्यक्ष कमल भौर्याल, क्षेत्र पंचायत सदस्य संगौड़ मनोज पाठक, क्षेत्र पंचायत दशोली हरिशंकर पाठक, सतीश जोशी, पवन रावत, अर्जुन रावत, सुनीता गैड़ा, योगेश जोशी, राजेंद्र धामी, नंदन गैड़ा, हरीश पाठक, दिनेश पंत, विनोद कुमार, हरीश चुफाल, भरत रावत, मनोज कार्की, नारायण भंडारी, गिरीश चंद्र पाठक आदि रहे।