बागेश्वर के कोट भ्रामरी मंदिर में पूजा करते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन जिले के विभिन्न मंदिरोें में भक्तों ने मां चंद्रघंटा की पूजा की गई। कोरोना महामारी के चलते इस बार मंदिरों में भक्तों की संख्या बेहद कम है।
नवरात्र पर नगर के चंडिका, मां उल्का, कालिका मंदिर में अन्य सालों भारी भीड़ उमड़ती थी। पिछले वर्ष कोरोना के चलते मंदिर पूरी तरह से बंद थे। इस वर्ष भी कोरोना के बढ़ते प्रकोप के कारण मंदिरों से रौनक गायब है। सीमित संख्या में भक्तजन मंदिर में जाकर पूजा पाठ करवा रहे हैं। कुछ ऐसा ही नजारा गरुड़ के कोट भ्रामरी, कांडा की महाकाली, भद्रकाली के साथ ही कपकोट, काफलीगैर और दुग नाकुरी तहसील के देवी मंदिरों का भी है। ग्रामीण मंदिर जाने से बच रहे हैं। भक्तजन घरों पर ही पूजा पाठ कर मां दुर्गा से कोरोना रूपी दैत्य का संहार कर संसार में सुख और शांति लौटाने का आशीर्वाद मांग रहे हैं। पंडित गणेश तिवारी ने बताया कि अधिकांश लोग मंदिरों में जाने से बच रहे हैं, हालांकि घर पर पूरे उत्साह के साथ पूजा अर्चना कर नवरात्र मनाया जा रहा है।