फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवोदय विद्यालय सिमार के दो वार्डन निलंबित 

Thu, 20 Jul 2017 10:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गरुड़ (बागेश्वर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
नवोदय विद्यालय सिमार (गागरीगोल) के 10वीं के छात्र पंकज खेतवाल के गोमती नदी में डूबने से हुई मौत के मामले में नवोदय विद्यालय प्रशासन ने स्कूल के दो वार्डनों को निलंबित कर दिया है। नवोदय विद्यालय प्रशासन ने भी छात्र की स्कूल अवधि में हुई मौत के लिए फिलहाल दोनों वार्डनों को प्रथम दृश्टया जिम्मेदार माना है। 
विज्ञापन


नवोदय विद्वालय सिमार का छात्र पंकज खेतवाल (15) की बीती नौ जुलाई को गोमती नदी में डूबने से मौत हो गई थी। मृतक छात्र के दादा खीम सिंह खेतवाल निवासी तुपेड़ (बागेश्वर) ने मामले में विद्यालय प्राचार्य और वार्डन को नामजद किया था।

कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों के खिलाफ धारा 354, 504 व 506 के तहत केस दर्ज किया था। नवोदय विद्यालय की प्राचार्य कीर्ति पवार ने अमर उजाला से फोन पर हुई बातचीत में बताया कि नवोदय विद्यालय प्रशासन ने गहन मंत्रणा और जांच के बाद वार्डन बीसी जोशी और राजीव कुमार को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


गरुड़ के एसडीएम सुंदर सिंह ने बताया कि मामले की मजिस्ट्रेटी जांच जारी है। इसके अलावा थानाध्यक्ष बैजनाथ मदन लाल ने बताया कि पुलिस भी मामले की अपने स्तर से जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें