बागेश्वर। जिला न्यायालय और बाह्य न्यायालयों में 12 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लोक अदालत को सफल बनाने और अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण के लिए जिला जज की अध्यक्षता में न्यायिक अधिकारियों और बार संघ के अधिवक्ताओं के साथ बैठक हुई।
विज्ञापन
शुक्रवार को बैठक में जिला जज सुबीर कुमार ने अधिवक्ताओं से मामलों का त्वरित निस्तारण के लिए अधिक से अधिक सुसंगत प्रकरणों को राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए संदर्भित कराने को कहा। कहा कि लोक अदालत पक्षकारों को लंबे समय तक चलने वाली न्यायिक प्रक्रिया से राहत देने का प्रभावी माध्यम है। इस दौरान सभी न्यायिक अधिकारियों को लोक अदालत के माध्यम ये निस्तारण करने के लिए अपने-अपने न्यायालयों में लंबित ऐसे मामलों की पहचान करने को कहा। उन्होंने संबंधित मामलों को अधिक से अधिक संख्या में लोक अदालत के लिए संदर्भित करने के निर्देश दिए। संवाद