फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बागेश्वर में होगा राष्ट्रीय कुमाउंनी भाषा सम्मेलन, बैठक में बनी सहमति

Mon, 28 Sep 2026 01:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। राष्ट्रीय कुमाउंनी भाषा संस्कृति प्रचार-प्रसार समिति की बैठक रविवार को प्रेस क्लब सभागार में आयोजित की गई। बैठक में जिले में राष्ट्रीय कुमाउंनी भाषा सम्मेलन का भव्य आयोजन कराने को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष जिले में एक दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर वर्ष 2027 में तीन दिवसीय राष्ट्रीय कुमाउंनी भाषा सम्मेलन आयोजित कराने पर भी पूर्ण सहमति बनी।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता नरेंद्र सिंह खेतवाल ने की। इस दौरान कुमाउंनी भाषा, लोक संस्कृति, साहित्य और पारंपरिक धरोहरों के संरक्षण और संवर्धन को लेकर विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि अपनी मातृभाषा और सांस्कृतिक पहचान को बचाए रखने के लिए इस तरह के आयोजनों की नितांत आवश्यकता है। बैठक में डॉ. केएस रावत, प्रेस क्लब अध्यक्ष चंदन सिंह परिहार, राजकुमार परिहार, डॉ. गोपाल कृष्ण जोशी, कैप्टन भूपेश सिंह, प्रशांत पांडेय, भास्कर नेगी, रमेश प्रकाश पार्वती, जगदीश त्रिपाठी, चरण सिंह बगड़वाल, शिव सिंह खेतवाल, कैप्टन बलवंत खेतवाल, मोहन सिंह धामी, बलवंत सिंह शाही, डॉ. केवलानंद कांडपाल, किशन राम, दीपक जोशी, हिमांशु कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें