फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर में नंदा महोत्सव और गणेश उत्सव की धूम

विज्ञापन
दोफाड़ में नंदा महोत्सव के मौके पर सांस्कृतिक यात्रा निकालते लोग। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर/कपकोट/कांडा। जिले में नंदाष्टमी और गणेश महोत्सव की धूम है। कपकोट के विभिन्न स्थानों में नंदा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। नगरपालिका और कांडा क्षेत्र में गणेश महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिलेभर में हो रहे आयोजनों में भारी संख्या में लोग उमड़ रहे हैं।
विज्ञापन

नगर के नुुमाइशखेत मैदान में नंदाष्टमी महोत्सव के आयोजन के लिए मां नंदा और सुनंदा की मूर्तियों का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। रविवार को मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा के साथ महोत्सव का विधिवत शुभारंभ होगा।
कपकोट के कर्मी में श्रद्धालु मुनार गांव से कदली वृक्ष लेकर पहुंचे और मूर्तियों का निर्माण किया गया। वैछम में नंदाष्टमी महोत्सव के लिए श्रद्धालु देवीकुंड से ब्रह्मकमल लेकर पहुंचे और विधिविधान से मां भगवती की पूजा अर्चना की गई। कपकोट के मां भगवती मंदिर में चल रहे नंदाष्टमी महोत्सव में पूजा अर्चना के लिए क्षेत्र के विभिन्न गांवों से भक्त उमड़े।
विज्ञापन

इधर, नगर के बागनाथ मंदिर में स्वर्णकार संघ की ओर से आयोजित गणेश महोत्सव में सायंकाल से रात तक भजन कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। दिन के समय लोग दर्शन को उमड़ रहे हैं। बिलौना में चल रहे गणेश महोत्सव में भी सुबह-शाम आरती और भजन कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। कांडा तहसील के रावतसेरा में आयोजित गणेश महोत्सव में विभिन्न गांवों के लोग उमड़ रहे हैं। महोत्सव को लेकर ग्रामीणों में उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें