फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत के ईओ ने मांस विक्रेताओं को चेेताया

Wed, 06 Apr 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 नगर क्षेत्र के अनेक मांस विक्रेता मुर्गा, बकरा और मछलियों की गंदगी सरयू में फेंक रहे हैं। जिससे नदी का जल दूषित होते जा रहा है। मांस विक्रेताओं की मनमानी नहीं रुकने से क्षेत्र के लोगों का गुस्सा बढ़ते जा रहा है।
गुस्साए नगर पंचायत के सभासद गिरीश चंद्र जोशी गिर्दा ने नगर पंचायत के ईओ को मामले में तुरंत प्रभावी कार्रवाई करने को कहा है।नगर पंचायत के वार्ड संख्या तीन के सभासद गिर्दा ने नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को लिखे पत्र में कहा है नगर क्षेत्र के अनेक मांस विक्रेता मुर्गा, बकरा और मछली का कचरा सरयू में फेंक रहे हैं।
विज्ञापन

नदी का पानी लोग पीने के अलावा पूजा के काम में प्रयोग करते हैं। गंदगी से जल प्रदूषित होते जा रहा हैं। दूषित पानी पीने से बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। उन्होंने ईओ से मामले में तुरंत प्रभावी कार्रवाई करने को कहा है। ईओ हरिचरण सिंह ने मांस विक्रेताओं से गंदगी कूड़ेदानों में डालने को कहा है।
विज्ञापन

बताया कि नदियों और इसके किनारे गंदगी फेंकना दंडनीय अपराध है। उन्होंने चेतावनी दी कि औचक निरीक्षण में कोई विक्रेता सरयू में अवशेष डालते पकड़ा गया तो उसके खिलाफ नगर पालिका अधिनियत 1916 के तहत कठोर दंडनीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें