फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र सचिन की हत्या की जांच शुरू

Thu, 23 Feb 2017 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)।
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। सीओ बागेश्वर आरएस नगन्याल ने इंटर कॉलेज गागरीगोल के दलित छात्र सचिन दास की हत्या के आरोप की जांच शुरू कर दी है। सचिन 11वीं कक्षा में पढ़ता था। बताते हैं कि कुछ दिन पहले टॉफी को लेकर उसका अपने सहपाठी से झगड़ा हो गया था लेकिन उसने परिजनों को पूरी घटना नहीं बताई थी। बाद में परेशानी होने पर परिजनों ने मोहन सिंह मेहता सीएचसी में उसका उपचार कराया। इसी दौरान 10 फरवरी को उसने दम तोड़ दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण सिर की चोट बताया गया था।
विज्ञापन


इसलिए ग्राम मन्यूड़ा निवासी उसके पिता बहादुर राम ने 19 फरवरी को थाना बैजनाथ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। थानाध्यक्ष सीएस रायपा ने बताया सचिन के सहपाठी के खिलाफ धारा 302, एससी/एसटी के तहत नामजद मुकदमा दर्ज हुआ है। विवेचना अधिकारी सीओ आरएस नगन्याल हर एंगल से मामले की जांच कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें