फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनेश की हत्या में आठ ग्रामीण नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
कांडा/बागेश्वर। तीन दिन से लापता ग्रामीण की हत्या के मामले में कांडा पुलिस ने आठ ग्रामीणों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। मामले में पुलिस ने कई ग्रामीणों के बयान दर्ज किए हैं।
विज्ञापन

30 अक्तूबर को गेहूं पिसवाने गए भद्रकाली, उपराड़ा गांव निवासी दिनेश चंद्र जोशी (52) पुत्र गोवर्धन जोशी लापता हो गए थे। खोजबीन के दौरान घोड़ागाड़ के पास एक नवंबर को उनका मोबाइल फोन और जूते मिले थे। उनके भाई गोपाल दत्त जोशी ने एक नवंबर को पुलिस थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। दो नवंबर को पुलिस को कपूरी गांव जाने वाले कुलूर नदी पुल के पास गधेरे में दिनेश का शव मिला।
गोपाल की तहरीर पर पुलिस ने हत्या के आरोप में नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इनमें ग्राम घोड़ागाड़ निवासी हरीश सिंह बोरा, ग्राम सिलाटी बनेगांव निवासी पान सिंह, ग्राम नायल बनेगांव निवासी सूरज सिंह, राकेेेश सिंह, बहादुर सिंह, नवीन सिंह, दीवान सिंह, भगवान सिंह शामिल हैं। ग्रामीणों के मुताबिक आरोपियों ने नशे की हालत में दिनेश के साथ मारपीट की थी। हत्या के बाद उन्होंने दिनेश के शव को खाई में फेंक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें