फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: ई-रिक्शा चलाने की इच्छुक महिलाओं को पालिका देगी मौका

Tue, 26 Aug 2025 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। नगर में ई-रिक्शा के सफल संचालन के बाद पालिका इसे विस्तारित करने की योजना बना रही है। पालिका अब महिलाओं चालकों वाले ई-रिक्शा नगर में उतारने की तैयारी कर रही हैं। टैक्सी और हिल ड्राइविंग लाइसेंस रखने वाली महिला अगर ई-रिक्शा चलाने की इच्छुक हैं तो वह पालिका में आवेदन कर सकती हैं।
विज्ञापन

नगर में वर्ष 2021 से ई-रिक्शा चल रहे हैं। वर्तमान में 10 ई-रिक्शे चल रहे हैं। नगर की आंतरिक सड़कों की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने में इनसे काफी मदद मिल रही है। नगरवासियों के साथ ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले लोगों को भी इनका लाभ मिल रहा है। नगरपालिका अब महिला चालक वाले ई-रिक्शा चलाने की तैयारी कर रही है।
नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने बताया कि पूर्व में पालिका ने इच्छुक महिलाओं से आवेदन करने की अपील की थी। इस दौरान एक महिला ने पालिका में आवेदन भी किया था, लेकिन उनके पास टैक्सी चलाने का लाइसेंस नहीं था। परिवहन विभाग की ओर से पहाड़ में टैक्सी वाहन चलाने के मानक पूरे करने वाली महिलाएं आवेदन करेंगी तो जल्द महिला चालक वाले ई-रिक्शा नगर में चलाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें