फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर व्यापार मंडल के चुनाव के लिए छह पदों के लिए 17 ने ठोकी ताल

Wed, 02 Sep 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 नगर व्यापार मंडल की कार्यकारिणी के चुनाव में मंगलवार को नाम वापसी होनी थी, लेकिन किसी भी व्यापारी ने नाम वापस नहीं लिया। सभी 17 उम्मीदवार मैदान में हैं। मतदान छह सितंबर को होगा।
विज्ञापन


व्यापार मंडल में अध्यक्ष पद के लिए हरीश सोनी, दीवान सिंह मलड़ा, कैलाश परिहार,  उपाध्यक्ष के लिए दयाल उनियाल, गौरव कठायत, हेम जोशी, नरेश उप्रेती, महिला उपाध्यक्ष के लिए रीता थापा और गंगा किरमोलिया, सचिव के लिए ललित बिष्ट, कैलाश जोशी, देवेंद्र  अधिकारी, महेेश पंत, सह सचिव के लिए गिरीश भरड़ा, अनुज साह, कोषाध्यक्ष के लिए  भाष्कर कनवाल और आलोक साह ने नामांकन कराया।

चुनाव संचालन समिति के प्रभारी नवीन चंद्र साह ने बताया 31 अगस्त को नामांकन पत्रों की जांच हुई। सभी नामांकन सही पाए गए। अंतिम समय तक किसी भी व्यापारी ने नाम वापस नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें