फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच से सात सितंबर तक बंद रहेगा पिंडारी मार्ग

Wed, 02 Sep 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला मुख्यालय से कपकोट और पिंडारी ग्लेशियर सहित उच्च हिमालयी क्षेत्र को जोड़ने वाला मुख्य मोटर मार्ग मरम्मत कार्य के चलते पांच से सात सितंबर तक दिन के समय बंद रहेगा।
विज्ञापन


जिलाधिकारी भूपाल सिंह मनराल नेे बताया कि इस बीच मार्ग की मरम्मत और चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। आरे और दारसों के मध्य किलोमीटर चार में चौड़ीकरण के लिए एक भारी चट्टान को मशीनों के माध्यम से काटा जाएगा।

इस दौरान लोगों की सुरक्षा को देखते हुए यहां सड़क बंद रखी जाएगी। निर्माण कार्य सुबह नौ से शाम पांच बजे तक चलेगा। इस बीच निर्माण क्षेत्र में वाहनों का संचालन बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें