फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुउद्देश्यीय शिविर में छाई रहीं गांवों की समस्याएं

Wed, 17 Jun 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
कठपुड़ियाछीना तहसील परिसर में डीएम के बहुउद्देश्यीय शिविर में जनसमस्याएं छाई रहीं। ग्रामीणों ने बिजली, पानी और सड़क के मामलों को रखा।  समाज कल्याण विभाग की पेंशन योजनाओं के लिए लोगों ने आवेदन पत्र जमा किए। सभी विभागों ने स्टाल लगाए थे।
विज्ञापन


जिलाधिकारी भूपाल सिंह मनराल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सभी विभागों के अधिकारियों को स्थानीय मामलों का मौके पर ही समाधान करने और अन्य मामलों को समय पर निपटाने के निर्देश दिए। जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश सिंह ऐंठानी और विधायक ललित चंदन राम दास ने सभी विभागों को समयबद्ध तरीके से मामलों को निपटाने के निर्देश दिए।

 इस मौके पर एक विकलांग प्रमाण पत्र जारी किया गया। जिला सैनिक कल्याण विभाग से संबंधित छह शिकायतें मिली। समाज कल्याण विभाग के दस और किसान पेंशन के दो आवेदन मिले। राजस्व विभाग ने विभिन्न प्रकार के पच्चीस प्रमाण पत्र जारी किए।
विज्ञापन


 लोगों ने गांवों में लो वोल्टेज, कटौती, मनमाने बिजली बिल, पानी की कमी और सड़कों के रखरखाव की समस्याएं रखीं। बैठक में सीडीओ हिमांशु जोशी, डीडीओ डा. महेश कुमार, एसडीए फींचाराम, ब्लाक प्रमुख रेखा खेतवाल, सुनीता टम्टा सहित कई लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें