फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरुड़ टैक्सी स्टैंड पर 2.12 करोड़ से बनेगी मल्टीलेवल पार्किंग

Sun, 17 Feb 2019 12:02 AM IST
दीपक नेगी ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
विज्ञापन
प्रस्तावित पार्किंग स्थल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शहरवासियों के लिए खुशखबरी। शहर में जल्द ही मल्टी लेवल पार्किंग बनने जा रही है। इसमें बसों, कारों के खड़े होने से सड़कों से वाहनों का दबाव कम होगा। शहर को जाम से छुटकारा मिलेगा।

विज्ञापन

 
शहर में पार्किंग की समस्या से निजात के लिए नगर पालिका ने गरुड़ टैक्सी स्टैंड के समीप मल्टी लेवल पार्किंग का प्रस्ताव तैयार किया। शहरी विकास मंत्रालय ने 2009 में नगर पालिका को 50 लाख रुपये का बजट दिया था। तब से ये रकम खाते में पड़ी हुई थी लेकिन पिछले पालिका प्रशासन की हीलाहवाली से रकम का उपयोग नहीं हो पा रहा था। वहीं शहर में पार्किंग की समस्या से छुटकारा नहीं मिल पा रहा था। 

इधर नए नगर पालिका बोर्ड ने शहर में मल्टी लेवल पार्किंग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। 2.12 करोड़ की लागत से मल्टी लेवल पार्किंग बनाई जाएगी। साथ ही 10 साल पहले से मिली रकम के आधार पर निविदाएं आमंत्रित कर दी है। अगले हफ्ते निविदाएं आमंत्रित कर पार्किंग निर्माण का ठेेका दे दिया जाएगा।  
विज्ञापन


अभी एक मंजिला बनेंगी पार्किंग
मल्टी लेवल पार्किंग अभी एक मंजिला बनेगी। ग्राउंड तल पर गरुड़ को जाने वाली बसों को खड़ा किया जाएगा जबकि पहले तल पर कार खड़े करने का इंतजाम होगा। बाद में वाहनों का दबाव बढ़ने पर दूसरा और तीसरा तल भी बनाया जा सकता है।  

10 साल पहले पालिका को पार्किंग बनाने के लिए बजट मिला था लेकिन इसका उपयोग नहीं किया। अब इस बजट से गरुड़ टैक्सी स्टैंड के समीप 2.12 करोड़ की लागत से मल्टी लेवल पार्किंग बनाने की योजना है। - सुरेश खेतवाल, नगर पालिका अध्यक्ष बागेश्वर 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें