बागेश्वर। डीएम ने एक मार्च से होने वाली बोर्ड परीक्षा शांति पूर्ण और नकल विहीन कराने के लिए शिक्षा विभाग की बैठक की।
शुक्रवार को शिक्षा विभाग के सभागार में डीएम राजगुरु ने बैठक की। उन्होंने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक और कस्टोडियन को नकल विहिन व शांतिपूर्ण ढंग से कराने के निर्देश दिए। विद्यार्थियों को परीक्षा कार्यक्रम पहले से ही उपलब्ध कराए जाएं, केंद्र के बाहर भी स्कीम चस्पा हो।
उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को कहा कि परीक्षा में कोई भी परीक्षार्थी परीक्षा कक्ष में मोबाइल, नकल सामग्री न ले जा पाये इसलिए कड़ाई से चेकिंग हो। सेक्टर मजिस्ट्रेट भी परीक्षा केंद्रों की औचक चेकिंग करें। किसी परीक्षा केंद्र में अवांछनीय तत्व शांति भंग करने की कोशिश करें तो तुरंत पुलिस, सेक्टर मजिस्ट्रेट को सूचना दे।
वहां मुख्य शिक्षा अधिकारी हरीश चंद्र सिंह रावत, एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी, जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा, ईओ नगरपालिका राजदेव जायसी, सेवायोजन अधिकारी शंकर बोरा, कोतवाल टीआर वर्मा, युवा कल्याण अधिकारी अर्जुन सिंह रावत, डीईओ माध्यमिक नरेश शर्मा, तहसीलदार मैनपाल सिंह, जिला क्रीडा अधिकारी विनोद सिंह बल्दिया, सहायक निदेशक दुग्ध निर्भय नारायण सिंह, बीईओ डॉ विजेंद्र जोशी आदि थे।