फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर वालों का दिल जीतकर रवाना हुए बाइकर्स

Tue, 11 Apr 2017 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
एमटीबी रैली ग्वालदम रवाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागेश्वर। उत्तराखंड हिमालयन माउंटेन बाइकिंग चैलेंज दल सोमवार को बागेश्वर से कर्णप्रयाग के लिए रवाना हुआ। इस दौरान जगह-जगह दल का स्वागत हुआ। ऐतिहासिक नुमाइशखेत में नगर पालिका अध्यक्ष गीता रावल, एसपी सुखवीर सिंह और सीडीओ एसएसएस पांगती ने दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बाइकिंग रैली के दौरान बागेश्वर-बैजनाथ रूट में ट्रैफिक बंद रहा। 
विज्ञापन


नगरपालिका अध्यक्ष ने कहा कि यह सौभाग्य का अवसर है कि एमटीबी चैलेंज रैली बागेश्वर से होकर गुजर रही है। यह रैली स्थानीय युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक बनेगी। उन्होंने युवाओं से इस तरह की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर जिले का नाम रोशन करने का आह्वान किया। प्रतिभागियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण स्थानों पर डायवर्जन प्वाइंट बनाए गए थे। रूट में हर तरह की सहायता के लिए पुलिस और पीआरडी जवानों के अलावा एनसीसी कैडेट तैनात थे।

बाइकिंग रूट में तीन-तीन न्यूट्रीशियन और हेल्थ प्वाइंट बनाए गए थे। दल की रवानगी के मौके पर एसडीएम एसएस राणा, गरुड़ की एसडीएम रिंकू बिष्ट, जिला पर्यटन अधिकारी लता बिष्ट, व्यापार मंडल अध्यक्ष हरीश सोनी आदि मौजूद
विज्ञापन

थे। इससे पहले रविवार को बाइकिंग दल का बागेश्वर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों से स्वागत किया गया। विवेक होटल में सांस्कृतिक दलों के कलाकारों ने छोलिया नृत्य का आयोजन किया। स्कूली बच्चों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें